जमुई, दिसम्बर 31 -- जमुई/सिमुलतला। कार्यालय संवाददाता जसीडीह झाझा रेलखंड पर तीसरे परिचालन कॉशन के साथ डाउन ट्रेक मालगाड़ी दौड़ाई गई। सिमुलतला थाना के टेलवा हॉल्ट के पास एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था काफी मशक्कत के बाद डाउन ट्रेक पर शाम 6:30 के करीब मालगाड़ी धनबाद के लिए खोली गई। हालांकि मंगलवार की देर शाम तक अप ट्रेक पर परिचालन पुनर्बहाल नहीं हो पाया था। हालांकि दोनों ट्रेकों से क्षतिग्रस्त बॉगियों को हटा दिया गया है। अब ट्रेकों का मरम्मत किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डाउन ट्रेक को क्लीयर किया गया है लेकिन अब तक ट्रेनों के आवागमन जारी नहीं किया गया है। बता दें कि शनिवार की रात करीब 11.20 बजे जसीडीह-झाझा रेल सेक्शन के लाहाबन-सिमुलतला के बीच टेलव...