नोएडा, नवम्बर 21 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण भारत के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया। सेक्टर-चार के मकान में चल रहे कॉल सेंटर में छापेमारी कर दोनों सरगना को दबोच लिया गया। आरोपियों ने 150 से अधिक लोगों के साथ ठगी करने की बात मानी है। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि फेज वन थाना प्रभारी को ठगी करने वाले कॉल सेंटर की सूचना मिली थी। इसे पकड़ने के लिए बनाई गई टीम ने कॉल सेंटर पर छापा मारा। यह चार मंजिला मकान के दूसरे तल पर चल रहा था। पुलिस ने वहां से मेरठ निवासी अनुज कुमार और उसके साथी शामली निवासी रोमेश मलिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों फर्जी कॉल सेंटर के सरगना हैं और अभी दिल्ली के न्यू अशोकनगर में रह रहे। कार्रवाई के समय चार युवतियां बेरोजगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.