लखनऊ, मार्च 21 -- - पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को दिए आदेश लखनऊ, विशेष संवाददाता पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने शुक्रवार को सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को आदेश दिए हैं कि वे कॉल सेंटरों को दुरुस्त रखें। उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर-1912 को बेहतर बनाया जाए। अगर सिस्टम दुरुस्त करने की जरूरत हो तो तत्काल उसे ठीक करवाया जाए। कॉल सेंटर पर बैठने वाले कर्मचारी उपभोक्ताओं से व्यवहार ठीक रखें। डॉ. गोयल शक्ति भवन में समीक्षा बैठक कर रहे थे। डॉ. गोयल ने कहा कि कहीं भी अगर बत्ती गुल होती है तो इसकी सूचना फौरन ही कॉल सेंटर पर दी जाए ताकि अगर उपभोक्ता जानकारी के लिए फोन करें तो उन्हें सही जानकारी दी जा सके। इसके अलावा बिजली फॉल्ट ठीक होने के बाद उपभोक्ताओं को मैसेज आदि से इसकी जानकारी भी दी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.