देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र में कॉल करने के बहाने मोबाइल लेकर दो आरोपी फरार हो गए। सुल्तानपुर, लक्सर निवासी खुशनवाज अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो फरवरी की रात करीब 12:10 बजे जब वह ड्यूटी से चमनविहार से माजरा लौट रहा था। तभी आईटीआई के पास स्कूटर सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने फोन कॉल करने के बहाने खुशनवाज से उनका मोबाइल मांगा। नंबर डायल करने का नाटक करते हुए आरोपी अचानक स्कूटर पर बैठकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात दो दुपहिया सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर लुटेरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...