हाथरस, फरवरी 6 -- सिकंदराराऊ। बस स्टैंड के पास एक होटल पर खाना लेने पहुंचे 22 वर्षीय युवक का मोबाइल तीन अज्ञात युवक बातों में उलझाकर ले जाने मे सफल रहे। दिनदहाड़े ठगी का शिकार बने युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। जानकारी के अनसार जीटी रोड स्थित एक होटल के पास खडे तीन युवकों ने लाखन निवासी मौहल्ला नौखेल को इशारे से अपने पास बुलाया। जब लाखन उनके पास पहुंचा तो एक युवक उसे बातों में उलझाते हए नगर पालिक गेट के पास ले गया। वहां उस युवक ने जरूरी कॉल करने का बहाना बनाकर लाखन से उसका मोबाडल मांगा। लाखन ने उन पर भरोसा करते हए अपना फोन युवक को दे दिया। युवक फोन पर बात करने का नाटक करते हुए अचानक भीड में गायब हो गया। देखते ही देखते दोनो ठग भी मौके से फरार हो गए मोबाइल गायब होते ही लाखन को ठगी का एहसास हुआ। और उसने बदमाशों को पकडने की क...