हापुड़, फरवरी 14 -- हापुड़, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोती कॉलोनी में युवक पर भाइयों ने छुरी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में मोती कॉलोनी निवासी अनस ने बताया कि 12 फरवरी की रात को वह अपने भाई जुनैद के साथ खड़ा था। इस दौरान कॉलोनी के शहजाद और मोसीन ने आकर गाली गलौज देना शुरू कर दिया। जब उन का विरोध किया, तो शहजाद ने अपनी जेब से छुरी निकाली और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिसमें उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोप है कि भाई समेत आस पास के लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, तो वह दोनों छुरी दिखा कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.