गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। डीएलएफ कॉलोनी के पिंक बूथ पर नए साल के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलोनी की महिलाओं और बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। पिंक बूथ की इंचार्ज मंजीत सिंह ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर और शासन-प्रशासन की सुविधाओं की जानकारी दी। नव वर्ष के अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं और बच्चों के साथ उत्सव भी मनाया गया, जिसमें सामूहिक केक कटिंग और जलपान का आयोजन किया गया। मौके पर पार्षद रेखा गोस्वामी, ललिता कुमारी, मीनाक्षी शर्मा, शैली, उमा, रेखा बिंजोला, माला मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.