रामपुर, दिसम्बर 24 -- उत्तराखंड बार्डर स्थित एक कालोनी की पार्क बेचे जाने को आरोप लगाते हुए कालोनी वासियों ने हंगामा किया और करवाई हेतु डीएम को एक शिकायती पत्र भी प्रेषित किया। मंगलवार की दोपहर उत्तराखंड बार्डर स्थित क्षेत्र की एक कालोनी निवासी लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि कॉलोनी को डवलप करते समय बिल्डर ने वहां एक पार्क का निर्माण करवाया था। जबकि पार्क देख कर लोगों ने महंगे दामों पर प्लाट खरीद लिए थे और मकानों का निर्माण भी कर लिया। आरोप लगाया कि बिल्डर अब इस पार्क को बेचने की फिराक में लगा हुआ है। वह पार्क को एक व्यक्ति के हाथों बेचकर वहां मकानों का निर्माण करवाना चाहता है। जबकि पूरी कालोनी में सिर्फ यही एक पार्क मौजूद है और कालोनी के बच्चे भी इसमें खेलकूद करते हैं। जबकि वृद्ध सहित अन्य लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.