रुडकी, फरवरी 1 -- लण्ढौरा में कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर एक व्यक्ति से 66.70 लाख की रकम ठग ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रणसूरा निवासी तसलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके परिचित नूरआलम निवासी लण्ढौरा और पवन दुबे निवासी लक्सर ने उसे बताया कि उन्होंने लण्ढौरा में 24 बीघा जमीन का सौदा उग्रसैन अग्रवाल नामक व्यक्ति से 38 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से किया है। आरोपियों ने उसको झांसा दिया कि यदि वह इस प्रोजेक्ट में पैसा लगाता है, तो उसे बड़ा मुनाफा होगा। जान-पहचान होने के कारण पीड़ित उनकी बातों में आ गया और एक सितंबर 2021 को नूरआलम के हिस्से में 20 प्रतिशत की साझेदारी तय हुई। इसके बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग तारीखों में 66 लाख 70 हजार प्राप्त कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.