बोकारो, नवम्बर 17 -- जरीडीह बाजार। जनता मजदूर संघ के बीएंडके क्षेत्रीय सचिव सह जिप सदस्य टीनू सिंह ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन के करगली फिल्टर प्लांट से बोकारो कोलियरी की 90 फीसदी आवासीय कॉलोनियों में कई वर्षों से पानी नहीं पहुंच पा रही है। इससे गांधीनगर, तीन नंबर, कश्मीर कॉलोनी, कुरपनिया, संडे बाजार, फ्राइडे बाजार व चार नंबर सहित कई इलाकों में परेशानी है। हालांकि प्रबंधन द्वारा कई आवासीय कॉलोनियों में डीप बोरिंग भी कराया गया है लेकिन इससे स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। करगली फिल्टर प्लांट से आवासीय कॉलोनियों तक बिछाये गए पाइप पांच-छह दशक पुराने हैं और कई जगह क्षतिग्रस्त हो गये हैं। वैसे झारखंड सरकार की मेघा जलापूर्ति योजना से पानी मिल रहा है, परंतु वह पर्याप्त नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...