फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी शुरू होते ही स्मार्ट सिटी में पेयजल संकट गहराने लगा है। यह संकट सिर्फ कॉलोनियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब शहर के पॉश सेक्टर भी इसकी चपेट में आ गए हैं, जिससे लोग प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं। शहर में यमुना किनारे लगे 22 रेनीवेल ओर करीब 1750 ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति की जाती है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण और नगर निगम ने गर्मियां शुरू होने से पहले दावा किया था की इस बार पेयजल की कोई समस्या नहीं होगी। इसके लिए खराब ट्यूबवेलों को ठीक कराया गया है। यमुना किनारे गांव में 15 नए ट्यूबवेल लगाए गए हैं। लेकिन तपती गर्मी शुरू होने से पहले ही पेयजल संकट बढ़ना शुरू हो गया है। पॉश इलाका सेक्टर-21सी स्थित सद्भावना और मानव रचना पॉकेट में करीब 500 परिवार रहते हैं। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.