मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- नगर स्थित ताली रोड ईदगाह के पास कॉलोनाइजर ने किसानों के रास्ते की चक रोड पर पक्की सड़क बना डाली, शिक़ायत के बाद प्रशासन ने कॉलोनाइजर के द्वाारा बनाए गए रास्ते को ध्वस्त करा दिया। ठाकुरद्वारा नगर के ताली रोड स्थित ईदगाह के निकट अवैध कॉलोनी विकसित करने का मामला अचानक सुर्खियों में आ गया है। आरोप है कि कॉलोनाइज़र ने अभिलेखों मे दर्ज किसानों के आवागमन वाले रास्ते पर जबरन कब्जा करते हुए पक्की सड़क का निर्माण कर लिया था,जिसके बाद आसपास के किसानों का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था। अवैध कब्जे के कारण नाराज़ किसानों ने अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाई,जिसके बाद नायब तहसीलदार आदित्य कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चक रोड पर कॉलोनाइजर द्वारा बनाए गए रास्ते को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। शिकायतकर्ता शाकिर ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.