शाहजहांपुर, जून 22 -- शहर में पढ़ रही एक बीए की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा जब परीक्षा देकर बाहर निकली, तभी कुछ युवकों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज के साथ उसे पीट दिया। घटना 18 जून की है। छात्रा ने बताया कि वह परीक्षा देकर जैसे ही कॉलेज से बाहर निकली, तभी जलालाबाद क्षेत्र के मोहल्ला परशुरामपुरी निवासी कृष्ण शुक्ला अपने चार साथियों-नवनीत, आर्यन, प्रखर मिश्रा और संजय के साथ वहां पहुंचा। कृष्ण ने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की। हमले में छात्रा के शरीर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.