संभल, मार्च 9 -- नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को कॉलेज संस्थापक और पूर्व विधायक नवाब महमूद हसन खां की बरसी पर कुरआन ख्वानी की गई। छात्राओं ने कॉलेज संस्थापक को याद किया और उनकी मगफिरत की दुआ की गई। प्रधानाचार्या रफत जहां ने कहा कि वह एक सामाजिक, राजनीतिक और ईमानदार व्यक्ति थे। जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। विद्यालय संयोजक सईद अख्तर ईसराइली ने छात्राओं को कॉलेज संस्थापक के किरदार के बारे में बताया। अंत में छात्राओं ने मगफिरत की दुआ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.