बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। कॉलेज के संस्थापक व सचिव शहीद रामबिलास सिंह की जयंती आरबीएस कॉलेज में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कॉलेज के शिक्षकों व कर्मियों द्वारा शहीद के स्मारक पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं को शिक्षा की रोशनी दिखाने वाले रामबिलास सिंह को लोग कई सदियों तक याद करते रहेंगे। शिक्षकों ने कहा कि दिवंगत रामबिलास सिंह की हत्या असामाजिक तत्वों के द्वारा कर दी गई। लेकिन उनके द्वारा रखी गई शिक्षा की नींव एक विशाल महल बन चुका है। मौके पर डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. पूनाम सिन्हा, प्रो. फूलन कुमार सिंह, रामानुज चौधरी, डॉ. कुंदन कुमारी, प्रो. शंभू कुमार चौधरी, प्रभात कुमार चौधरी, प्रशांत कुमार, राजकुमार सिंह सहित मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...