गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम। तेजी से उभरते शिक्षा हब गुरुग्राम में उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन योग्य प्रोफेसरों की कमी बड़ी चुनौती बनती जा रही है। जिले में इस समय 10 निजी यूनिवर्सिटी और पांच के करीब निजी कॉलेज संचालित हैं, जहां हजारों छात्र अध्ययनरत हैं। कई संस्थानों में पढ़ाई अब भी गेस्ट फैकल्टी, कॉन्ट्रैक्ट प्रोफेसरों के सहारे चल रही है। अब जल्द इन कॉलेज और यूनिवर्सिटी में प्रोफेसरों के खाली पद भरे जाएंगे। फिलहाल नियमित नियुक्तियों की प्रक्रिया लंबे समय से रोस्टर, आरक्षण और बैकलॉग को लेकर उलझी हुई थी। ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा प्रोफेसरों की भर्ती को लेकर जारी नई गाइडलाइन को गुरुग्राम के शिक्षा तंत्र के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जिससे न केवल लंबित भर्तियों का रास्ता साफ होगा, बल्कि छात्रों को स्थ...