सीतामढ़ी, मार्च 24 -- पिपराही। इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार रात एक छात्रा के आत्महत्या कर लेने के बाद परिसर में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केशवेन्द्र चौधरी ने थाने में एफआईआर की गई। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा तोड़फोड़ करने,वाहन को क्षतिग्रस्त करने, सीसीटीवी कैमरा तोड़ देने, जानलेवा हमला करने, फैकल्टी क्वार्टर में जबरन घूसने सहित कई आरोप लगाए हैं। इन्ही आरोपों को लेकर पुलिस ने कॉलेज के 16 छात्रों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि गिरफ्तार 16 छात्रों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि घटना से आक्रोशित छात्रों द्वारा तोड़फोड़ की गई एवं कॉलेज प्रशासन के साथ दुर्व्यवहार किया गया इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.