रामगढ़, फरवरी 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर में रविवार को कॉलेज के संस्थापक स्व टेकलाल महतो की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम में कॉलेज के सचिव कुमेश्वर महतो, प्रभारी प्राचार्य एके वर्मा, गणेश महतो, प्रमोद महतो ने स्व टेकलाल महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अन्य लोगों ने चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वक्ताओं ने स्व टेकलाल महतो के कॉलेज के लिए किए कार्यो के बारे में बताया। इस अवसर पर सेवालाल महतो, लखन चौधरी, मधुसूदन महतो, सुजीत महतो, प्रो दीपचंद महतो, डॉ जगतपाल टुंडवार, मंसुर आलम, कुमार विनोद, मनीष महतो उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.