रामगढ़, दिसम्बर 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में कॉलेज के छात्र निखिल कुमार के सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत पर एक मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद प्राचार्य एके वर्मा ने निखिल कुमार को होनहार छात्र बताते हुए उसकी असमय मौत को दुखद बताया। शोक सभा में प्राचार्य एके वर्मा, के अलावे डॉ जगतपाल टुंडवार, दीपचंद महतो, मंसुर आलम, महावीर स्वांसी, नरेश पाठक, कुमारी दानों महतो, देवेंद्र कुमार, वरूण कुमार, कैलाश राणा, देवेंद्र प्रजापति, कुमार विनोद, रीता रानी, सुनीता कुमारी, कुमारी मुन्नी, पुष्पा कुमारी, मुरलीधर महतो, मनीष महतो, लाक्षो, बलराम आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...