भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता शिक्षा विभाग के निर्देश के मुताबिक छात्राओं और एससी-एसटी विद्यार्थियों से किसी तरह का कॉलेज में शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसको लेकर टीएमबीयू के कुलसचिव ने भी सभी संबद्ध कॉलेजों को पत्र भेजा है। इस पत्र के बाद विरोध शुरू हो गया है। इसको लेकर महादेव सिंह कॉलेज में सोमवार को वित्त रहित जिला शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की बैठक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि संबंद्ध कॉलेज शुल्क लेंगे। इसकी वजह है कि इसी शुल्क पर कॉलेज के शिक्षक और कर्मी निर्भर होते हैं। इस मामले से विवि और सरकार को अवगत कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने के विरोध किया गया है। उन लोगों की मांग है कि यह निर्णय सरकार वापस ले। मंच संचालन डॉ. विभु कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.