कोडरमा, मार्च 8 -- कोडरमा। जेजे कॉलेज के प्राचार्य डॉ मिथलेश उपाध्याय ने कहा कि आज कॉलेज में लड़कों से ज्यादा लड़कियों का नामांकन है। उन्होंने कहा कि लड़कियां पढ़ाई में ज्यादा रूची रख रही है और क्लास में उपस्थिति भी लड़कों से ज्यादा लड़कियों की है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियों का प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में काफी बेहतर है और टॉपरों में भी उनकी संख्या ज्यादा है। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों में छात्राएं बढ़- चढ कर हिस्सा ले रही है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा आज लड़कियों में पढ़ने की ललक भी काफी बढ़ गई है। जबकि कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.