नोएडा, दिसम्बर 23 -- नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि गणित केवल अंकों का विषय नहीं, बल्कि समझदार सोच और समाधान की नींव है। आयोजन में छात्रों ने गीत, नाटक, कविता, गणितीय मॉडल, पोस्टर प्रदर्शनी और विभिन्न गणितीय गतिविधियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...