बुलंदशहर, नवम्बर 6 -- शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के मांगलौर गांव में स्थित कालेज में पिछले दिनों कक्षा दसवीं के छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। गंभीर हालत में छात्र को हायर सेंटर रेफर किया गया था। छात्र के शरीर से उठती हुई आग की लपटों को बुझाने के प्रयास में कालेज के प्रधानाचार्य के हाथ भी झुलस गए थे। मांगलौर गांव निवासी दीपांशु गांव में स्थित देवनागरी इंटर कालेज में कक्षा दसवीं का छात्र था। बताया गया है कि दीपांशु ने चार दिन पूर्व कालेज में जाकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली थी। आग की लपटों से घिरे दीपांशु ने शोर मचाते हुए कालेज परिसर में दौड़ लगा दी थी। छात्र के जिस्म से उठती हुई आग की लपटों को देख प्रधानाचार्य रमाकांत वर्मा ने समबरसेबिल चलवा कर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.