बक्सर, जनवरी 29 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित एम वी कॉलेज में अनुकंपा नियुक्ति और पदोन्नति में कथित तौर पर अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र राजद के प्रदेश महासचिव तुषार विजेता ने इस संबंध में राज्यपाल सह कुलाधिपति को एक ज्ञापन सौंप मामले की जांच कराने की मांग की है। तुषार के मुताबिक एम वी कॉलेज में लेखापाल के पद पर कार्यरत चिन्मय प्रकाश झा को नियमों को ताक पर रख पदोन्नति दे दी गई है। उनके खिलाफ थाना में नामजद मुकदमा दर्ज है। मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है। नियमों के मुताबिक ऐसी परिस्थिति में आरोपी कर्मचारी को पदोन्नति नहीं दी जा सकती। यही नहीं, श्री झा की अनुकंपा पर नियुक्ति में भी अनियमितता बरती गई। जिस समय उनके पिता की मृत्यु हुई, उस समय कॉलेज का सरकारीकरण नहीं हुआ था, बावजूद अनुकंपा के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.