चम्पावत, दिसम्बर 10 -- बनबसा। बनबसा कॉलेज में मानव अधिकार दिवस पर एनएसएस का एक दिनी शिविर लगाया। शिविर में विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी गई। बाद में शिविरार्थियों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो. एपी सिंह ने कहा कि युवाओं को सामाजिक समानता और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए। शिविर में डॉ. बीएन दीक्षित डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. सुधीर मलिक डॉ. दीप्ति और डॉ. हेम कुमार गहतोड़ी आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...