बरेली, मई 18 -- सोशल मीडिया पर बरेली जिले के एक कॉलेज में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक शिक्षक छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर लिखवा रहा है। हालांकि कॉलेज संचालक ने वीडियो को पांच महीने पुराना बताया है। उनका दावा है कि यूनिट टेस्ट के दौरान शिक्षक छात्रों को समझा रहा था। कॉलेज को बदनाम करने के लिए किसी ने अब इसे वायरल कर दिया है। सोशल मीडिया पर शनिवार रात से एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके साथ में एक मैसेज भी लिखा हुआ है कि आदर्श महाविद्यालय हरदुआ नवाबगंज ने सामूहिक नकल कराते हुए कक्ष निरीक्षक। हिन्दुस्तान समाचार पत्र इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि वीडियो देखने पर पता चलता है कि एक शिक्षक कक्षा में बैठे छात्र-छात्राओं को बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर नोट करवा रहा है। 3.53 मिनट के वीडियो में यह सिलसिला लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.