बेगुसराय, फरवरी 6 -- बरौनी,निज संवाददाता। स्थानीय एपीएसएम कॉलेज में छात्रों की सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को फायर एंड सेफ्टी क्लास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीआईएसएफ यूनिट बिटीपीएस,एनटीपीसी फायर विंग बरौनी की टीम ने विशेष रूप से हिस्सा लेकर विद्यार्थियों को आग से बचाव के उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्रों को आपातकालीन स्थिति में सतर्क रहने व सही निर्णय लेने के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अग्निशामक यंत्र का सही तरीके से उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा छात्रों को पास तकनीक के माध्यम से फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डेमो के माध्यम से आग बुझाने का भी लाइव प्रदर्शन किया गया। मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.