मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के आरडीएस कॉलेज में एक विभागाध्यक्ष पर कॉलेज की ही एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया और कॉलेज में हंगामा किया। मामले को शांत कराने काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस कॉलेज पहुंची। हालांकि, इस बारे में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनीता सिंह से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। वह कॉलेज प्रशासन से इसकी जानकारी लेंगे। कॉलेज में दोपहर एक बजे एक छात्रा कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंची और प्राचार्य के चैंबर में जाकर एक विभागाध्यक्ष पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। छात्रा का कहना था कि यह घटना उसके साथ असाइनमेंट जमा करने के दौरान हुई। उन्होंने गलत तरीके से उसे टच किया। छात्रा का हंगामा देखकर कॉलेज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.