बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- तेघड़ा। एबीवीपी की तेघड़ा इकाई के द्वारा आरबीएस कॉलेज तेयाय में विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। मौके पर जिला सहसंयोजक गोविंद कुमार एवं अनुमंडल प्रमुख रजनीश कुमार चौधरी ने कहा कि संगठन को स्कूल-कॉलेज के छात्रों के साथ अन्य संस्थानों की समस्या पर भी काम करने की जरूरत है। मौके पर अध्यक्ष वैभव कुमार, नगर सहमंत्री राजेश कुमार, कॉलेज मंत्री रोहित कुमार, कॉलेज सहमंत्री रघुवीर कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष साकेत कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष गौरव कुमार, दीपक कुमार, हर्ष कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...