शामली, फरवरी 13 -- कस्बा ऊन में डीएवी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्य ने प्रबंधक एवं समिति के मंत्री के खिलाफ दस लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया। उन्होंने कोर्ट के आदेश पर प्रबंधक एवं मंत्री के खिलाफ झिंझाना थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। उधर प्रबंधक ने आरोपों को बुनियाद बताकर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। दर्ज कराए गए मुकदमें मे प्रबंध समिति सदस्य ने आरोप लगाया है कि कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक शांतनु मित्तल, मंत्री आर्य विद्या सभा राजेश कुमार मित्तल पर धोखाधड़ी कर आर्य विद्या सभा के खाते से गलत तथ्यों के आधार पर अधिकारों का दुरुपयोग कर अनधिकृत रूप से इंडियन बैंक से करीब 10 लाख रुपए निकाल उनका दुरुपयोग किया है। आरोप है कि आर्य विद्या सभा की साधारण सभा डीएवी इंटर कॉलेज का संचालन करती है इसी की भाति विद्यालय की भी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.