गिरडीह, जून 1 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जैक द्वारा जारी 12 वीं के रिजल्ट में स्टडी केयर एकेडमी रेम्बा के छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। रिजल्ट आते ही क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग संस्थान एवं निजी शिक्षण संस्थानों ने छात्र छात्राओं के बेहतर परफॉर्मेंस का श्रेय लेने की होड़ है। स्टडी केयर एकेडमी की छात्रा मुस्कान परवीन पिता अख्तर अंसारी जे पी कॉलेज भंडारों की टॉपर रही। स्टडी केयर एकेडमी में रविवार को उसे सम्मानित किया गया। इस बाबत मुस्कान ने कहा कि उसकी इस सफलता के पीछे यहां के शिक्षकों की मेहनत, मेरा प्रयास, माता पिता के दुआओं का असर एवं ऊपरवाले का करम है। मौके पर संस्थान के सभी संकाय के शिक्षक मौजूद थे। शौकत अंसारी, इरफान अंसारी, मो. हैदर,अमित कुमार, सुमित कुमार, मंटू कुमार के अलावा संस्थान में पढ़ रहे छात्र एवं छात्राएं थी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.