मधेपुरा, मई 22 -- मधेपुरा, हिटी। शहर के कॉलेज चौक पर बुधवार को भीषण जाम लगने के कारण वाहन चालक बेहद परेशान रहे। एनएच 106 पर वाहन चालक जाम से जूझते रहे। कॉलेज चौक पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थित बनी रही। पुलिस के जवान यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए मशक्कत करते नजर आए। शहर के कॉलेज चौक पर बुधवार को दोपहर से ही जाम की समस्या खड़ी होने लगी। दिन के करीब एक बजे कॉलेज चौक पर भीषण जाम की समस्या खड़ी हो गयी। मधेपुरा- सिंहेश्वर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आने लगे। दोपहिया वाहन चालक आड़े- तिरछे होकर जाम से निकलने के लिए मशक्कत करते दिखायी दिए। जाम के कारण पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जाम में फंसे चंदन कुमार ने कहा कि वह करीब दो घंटे से जाम में फंसा है। जरूरी कार्य से उसे सिंहेश्वर जाना है। शह...