फिरोजाबाद, जनवरी 1 -- थाना उत्तर मोहल्ला गंज निवासी बंटी शर्मा का कहना है कि उनका बेटा कृष्णा शर्मा 31 दिसंबर को सुबह नौ बजे घर से एसआरके कॉलेज गया था, लेकिन शाम तक स्कूल से वापस नहीं आया। जब परिजन जानकारी करने गए तो पता चला कि वह स्कूल तो आया था, लेकिन घर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद भी बेटे का सुराग नहीं लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...