हाजीपुर, जनवरी 4 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। महिसौर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने घर से कॉलेज गई छात्रा को रास्ते में गलत नीयत से अगवा कर लिए जाने का प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस मामले में अगवा गई छात्रा के पिता ने संजय कुमार सिंह के पुत्र सुकुल कुमार के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते 20 दिसंबर को सुबह करीब 9:30 बजे उनकी 19 वर्षीय पुत्री अपने घर से कॉलेज जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में सुकुल कुमार अपने सहयोगी दोस्तों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को रास्ते से ही अगवा कर लिया। बताया गया है कि आरोपी युवक द्वारा शाम करीब 5 बजे उनकी बड़ी पुत्री को मोबाइल पर फोन कर उनकी छोटी बहन को अगवा कर लिए जाने की सूचना दी गई। वहीं खोजबीन का प्रयास नहीं करने की बात बताई गई। बताया गया है कि जब आरोपी युवक के घर उसके अभिभावक को इसकी श...