रामपुर, फरवरी 5 -- बुधवार को क्षेत्र के कासम नगला गांव में राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने गंदगी के ढेर से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़े, कीचड़ और दुर्गंध से छात्रों व राहगीरों को परेशानी हो रही है और बीमारी फैलने का खतरा बना है। प्रदर्शन में चंद्रसेन, सुंदर सिंह, हरिश्चंद्र, सतवीर सिंह, उरमन सिंह, राजवीर सिंह, गुड्डू, चमन सिंह, सुदीप सिंह, दुर्जन सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य जसवंत सिंह व दिनेश सागर शामिल रहे। ग्रामीणों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.