उरई, दिसम्बर 14 -- कालपी। एमएसवी कॉलेज के गेट से सटे वर्कशॉप के बाहर सुबह से रात तक अराजक तत्वों से लोग परेशान हैं। वर्कशॉप के बाहर ई-रिक्शा भी आड़े तिरछे से खड़े हो जाते हैं। जो वाहनों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। जबकि, वर्कशॉप के पास खड़े होने वाले शोहदे छात्राओं और युवतियों को परेशान करते हैं। कालपी कोतवाली की स्टेशन रोड एमएसवी कालेज के गेट सटे वर्कशॉप के आस पास दर्जनों ई रिक्शा व चालक और कुछ अराजकतत्वों के लोगों जमावड़ा लगा रहता है। जिससे वहां आसपास दुकानें किये दुकानदारों ने विवाद होता रहता है। वहीं वहां वहां ने निकलने वाले लोगों से भी विवाद होता रहता है। वहीं दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि वहां से स्कूल जाने के लिए लड़कियां गुजरती हैं तो वहां मौजूद यह लोग उन पर छीटाकशी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.