मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के हसन चक बंगरा इलाके स्थित अपने घर से कॉलेज के लिए निकली 20 वर्षीय छात्रा पांच दिन से लापता है। उसके पिता ने सदर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया है। उसने सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा गांव निवासी एक युवक को नामजद आरोपित किया है। वह युवक छात्रा के साथ कॉलेज में पढ़ता है। पिता ने कहा कि उसकी पुत्री 17 फरवरी की दोपहर कॉलेज के लिए निकली थी। पुलिस लड़की के मोबाइल के लोकेशन का पता लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...