भागलपुर, जनवरी 2 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मौजीलाल झा कॉलेज के दानदाता श्रीमन्नारायण झा की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि झा ने शिक्षा जगत मे अहम योगदान दिया है। कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष मणिनाथ चौधरी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पंकज झा, आदित्य झा, संजीव झा, जयराम यादव, ब्रह्मदेव चौरसिया, कुमारी अपराजिता आदि उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...