औरंगाबाद, दिसम्बर 29 -- औरंगाबाद के किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज में संस्थापक प्राचार्या डा. सरोजिनी सिन्हा के नाम पर वहां के कला भवन का नामकरण किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डा. अरुणजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार मिश्रा के कर कमलों से यह कार्य संपन्न हुआ। बताया गया कि डॉ सरोजिनी सिन्हा कॉलेज की संस्थापक प्राचार्या थीं। उन्होंने कॉलेज की स्थापना से लेकर इसके अंगीभूतिकरण तक में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। यहां तक कि कॉलेज के लिए भूमि अधिग्रहण उन्हीं के प्रयासों का नतीजा था। इसके गवाह जिले के तत्कालीन डीएम भी रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज के निर्माण में इनका अहम योगदान था। इस बात को भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ सरोजिनी सिन्हा के पुत्र और सिन्हा कॉलेज के राजनीति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.