समस्तीपुर, फरवरी 18 -- समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार को 50 हजार रुपये निकालकर जा रहे एक छात्र के बैग से उच्चकों ने बैग का चैन खोलकर सारा रूपया गायब कर दिया। इसको लेकर पीड़ित ने नगर थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित छात्र की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग के चंद्रशेखर यादव के पुत्र रोबिन कुमार (26) के रूप में की गई है। बताया गया है कि उक्त छात्र शहर के बारह पत्थर मुहल्ले में डेरा लेकर रहता है और नर्सिंग स्कूल में पढ़ाई करता है। कॉलेज का फीस जमा करने के लिये उसके बड़े भाई ने बैंक अकाउंट में 50 हजार रुपये भेजे थे। इसके बाद बुधवार को वह फीस जमा करने के लिए पैसे निकालकर बैंक से बाहर ज्यों ही निकला की उच्चकें ने बैग का चैन खोलकर रूपये गायब कर दिये। इसका आभास उसे बैंक के बाहर हुआ। इसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.