सिमडेगा, फरवरी 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र स्थित कॉलेज की पहाड़ी पर मंगलवार की शाम असमाजिक तत्वों द्वारा आग लग गई। जिससे काफी पौधे जल गए। पहाड़ी के पास आबादी क्षेत्र भी है। जिससे आग आबादी क्षेत्र तक पहुंचे का खतरा भी बन गया था। आग को लपट बढ़ता देख दमकल कर्मी भी अग्निशामन दल के पहाड़ी के समीप पहुंचे और आग पर काबू पाया। इधर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया। देर शाम आग पर काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...