नोएडा, अक्टूबर 11 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के आईआईपीपीटी कॉलेज में डांडिया नाइट उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक और आधुनिक प्रस्तुतियों का संगम पेश किया। कृतिका की मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फ्लैक्सो ग्रुप ने बॉलीवुड और गरबा की धुनों पर शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे माहौल में जोश भर गया। इसके अलावा छात्रों ने पारंपरिक गरबा में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...