मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कॉलेज की छात्राएं शिक्षा और आत्मनिर्भरता की बाधाएं बताएंगी। नारी तू नारायणी कार्यक्रम के तहत कॉलेज की छात्राएं अपना फीडबैक देंगी। यूजीसी ने सभी कॉलेजों को छात्राओं से फीडबैक लेने का निर्देश दिया है। इसके लिए कॉलेज में पैनल डिस्कशन समेत अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से रिपोर्ट तैयार करनी है। वित्तीय प्रबंधन से लेकर पाठ्यक्रम की कमियों को ये छात्राएं बताएंगी। छात्राओं की राय पर रिपोर्ट बनेगी। इसके आधार पर ही आगे की योजनाएं तय होंगी। सात और आठ मार्च को दिल्ली में इससे संबंधित सम्मेलन होना है। इसमें यह रिपोर्ट साझा की जाएगी। इसमें महिला प्राचार्य को भी शामिल करना है। आठ मुद्दों पर छात्राएं देंगी फीडबैक: इसमें आठ मुद्दे हैं, जिनमें कई तरह के विषय रखे गए हैं। इसके तहत शिक्षा के विभिन्न स्तरों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.