पटना, दिसम्बर 18 -- बाढ़ स्थित अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज में बुधवार को स्नातक सेमेस्टर-एक की परीक्षा के दौरान अचानक गेट खुलने से भगदड़ मच गई। जिसमें छात्रा साक्षी दबकर बेहोश हो गई। जबकि तीन छात्राएं जख्मी हो गई। मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने उसे बेहोश छात्रा को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी है। लोगों ने बताया कि कॉलेज के मुख्य गेट को एकाएक खोल दिया गया। जिससे छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। जिसमें तीन छात्राएं भीड़ में गिरकर घायल हो गई। भगदड़ में बेहोश हुई साक्षी मोकामा कॉलेज की छात्रा है। वह बीएससी सेमेस्टर-एक की परीक्षा देने आई थी। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कॉलेज के गेट पर छात्र-छात्राओं को एक-एक करके प्रवेश कराया जरा रहा था। इसी दौरान किसी छात्र ने एकाएक धक्का दे दिया। जिससे क...