किशनगंज, फरवरी 1 -- किशनगंज। संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के कर्मचारी प्रदीप कुमार दास 42 वर्षों की लंबी अवधि तक सेवारत रहने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। विदाई समारोह में महाविद्यालय परिवार की ओर से श्री दास को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी भावुक हुए। प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) संजीव कुमार ने कहा कि मारवाड़ी कॉलेज में वर्ष 1984 में नियुक्त प्रदीप कुमार दास ने अपने 42 वर्षों के सेवाकाल में पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम किया और महाविद्यालय को अपने परिवार से भी अधिक प्यार दिया। प्रो.(डॉ.) सजल प्रसाद ने कहा कि प्रदीप दास अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के कारण महाविद्यालय के अन्य कर्मियों के लिए एक उदाहरण हैं और उनसे प्रेरणा ग्रहण कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो.(डॉ.) ए. के. पांडेय ने भी कहा कि उन...