मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के कॉलेजों से दैनिक भोगी कर्मचारियों को हटा दिया गया है। इन दैनिक भोगी कर्मचारियों की नियुक्ति प्राचार्यों के आदेश पर हुई थी। विवि प्रशासन ने प्राचार्यों को कहा था कि जो भी नियुक्ति होगी, वह कुलपति के आदेश के बाद होगी। इसलिए कॉलेजों में प्राचार्यों द्वारा नियुक्त दैनिक भोगी कर्मचारियों को तत्काल हटाने को कहा गया है। इसके बाद जब विवि प्रशासन की अनुमति होगी, नियुक्ति की प्रकिया की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...