दरभंगा, मार्च 20 -- दरभंगा। लनामिवि के अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों का ब्यौरा तलब किया गया है। प्रधानाचार्यों को बुधवार को जारी पत्र में कॉलेज में विश्वविद्यालय से बिना अनुमति प्राप्त आउटसोर्स कंपनी तथा उससे संबंधित शिक्षकेतर कर्मियों को तत्काल कार्य से मुक्त करने के संबंध में जानकारी मांगी गई है। पत्र में कुलसचिव ने कहा है कि पांच मार्च को कुलपति की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यों की बैठक में विवि से निर्धारित संपूर्णा एंटरप्राइजेज तथा विवि से अनुमति प्राप्त कंपनी से नियुक्त कर्मियों के अलावा सेवा लिए जा रहे आउटसोर्स कंपनी एवं उसके माध्यम से रखे गए आउटसोर्स कर्मियों को तत्काल कार्य से मुक्त करने का निर्देश दिया था। कुलसचिव ने प्रधानाचार्यों को इस आलोक में की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.