पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूजी सत्र 2023-27,2024-28 व 2025-29 व पीजी सत्र 2024-26 का आईडी कार्ड पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाविद्यालयों में से कई महाविद्यालयों ने छात्र छात्राओं के बीच वितरित नहीं किया है। कई डिग्री महाविद्यालयों द्वारा तो आईडी कार्ड का प्रिंटिंग ही नहीं करवाया है। जबकि नामांकन के वक्त ही छात्रों से आईडी कार्ड के लिए परिचय पत्र के नाम पर एक सौ रूपये शुल्क लिये जाते हैं। इसके बाद भी परिचय पत्र छात्रों को नहीं दिया जाता है, जिसको लेकर अब पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीर हो गया हैं। अब पूर्णिया विश्वविद्यालय सभी महाविद्यालयों से आई कार्ड को लेकर डाटा मंगवायेगा। साथ ही आईडी कार्ड के वितरण के संदर्भ में मिली शिकायत के आलोक में कॉलेजों को निर्देश भी देगा। -आईडी कार्ड घोटाला की मुखर हो र...