एटा, जनवरी 30 -- शहर के किसी भी डिग्री, गर्ल्स कॉलेज में सैनेटरी नैपकिन बनाने, नष्ट करने की मशीन नहीं है। बालिकाओं के तीन इंटर कालेज और एक डिग्री कालेज संचालित हो रहा है। जहां पर बच्चियों को जरूरत पड़ने पर सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की जानकारी शिक्षण संस्थान के प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य ने दी है। बस स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चियों को जागरूक करने एवं सैनेटरी नैपकिन उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। जवाहर लाल नेहरू डिग्री कालेज में बालक-बालिकाओं की संयुक्त कक्षाएं संचालित होती हैं। कालेज प्राचार्य बीबीएस प्रतिहार ने बताया कि उनके यहां सैनेटरी नैपकिन बनाने की मशीन नहीं है। बच्चियों को जरूरत पड़ने पर कालेज प्रशासन की ओर से सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराये जाते हैं। इसी प्रकार महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य प...