दरभंगा, जनवरी 8 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक गुरुवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हाइब्रिड मोड में कुलपति आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक में प्रशासनिक और शैक्षणिक मुद्दों से संबंधित पटल पर रखे प्रस्तावों पर विचार किया गया। सीनेट सदस्य गोपाल चौधरी के पत्र का संज्ञान लेते हुए निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्यों को कॉलेजों के वित्तीय अनुशासन समिति में शामिल करना होगा। सम्मिलित सीनेट सदस्य कॉलेज की तैयार रिपोर्ट कुलपति को सौंपेंगे। प्रत्येक सेमेस्टर के आरंभ और अंत में, वर्ष में दो बार सीनेट सदस्यों की कॉलेज में बैठक सुनिश्चित की जाएगी। पूर्व में प्रस्तुत प्रस्तावों के साथ ही सदस्यों ने वित्त समिति, अनुशासन समिति की बैठक में कार्यवृत्त संपुष्टि पर विचारोपरांत अपनी स्वीकृति प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.